जिला प्रधान रामफल ने कहा की जब तक सरकार इनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेंगी

इनकी हड़ताल को राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है। यमुनानगर में आज जगाधरी अनाज मंडी में  पटवारी,कानूनगो के धरने पर पूर्व मंन्त्री व कांग्रेस नेता चौधरी अकरम खान पहुंचे उन्होंने कहा कि सरकार इनके साथ गलत कर रही है। 

जिला प्रधान रामफल ने कहा की जब तक सरकार इनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेंगी

|| Yamuna nagar || Shagun Dhillo || पटवारी कानूनगो की अनिश्चितकालीन  हड़ताल आज दसवें दिन मे पहुँच गई है।अब इनकी हड़ताल को राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है। यमुनानगर में आज जगाधरी अनाज मंडी में  पटवारी,कानूनगो के धरने पर पूर्व मंन्त्री व कांग्रेस नेता चौधरी अकरम खान पहुंचे उन्होंने कहा कि सरकार इनके साथ गलत कर रही है। 

कांग्रेस इनका समर्थन करती है। पार्टी के लेवल मे हम इनकी मांग उठा रहे है हमारी सरकार आने पर पेंशन बहाली, गन्ने के रेट सबका हल करेंगे। हड़ताल का समर्थन करने वहा आम आदमी पार्टी के नेता ललित त्यागी पहुंचे| ललित त्यागी ने कहा की पटवारियों और कानूनगो की मांग बिल्कुल सही है| सरकार को इनकी मांगे पूरी करनी चाहिए| वही पटवारी,कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान रामफल का कहना है कि पिछले 9 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं| आज अनिश्चितकालीन हड़ताल दसवें दिन मे पहुँच गई है| एसोसिएशन के जिला प्रधान रामफल ने कहा की जब तक सरकार इनकी मांगे पूरी नहीं करती जब तक हड़ताल जारी रहेंगी| 

आज हमारे प्रतिनिधि मंडल की सरकार के साथ बातचीत होगी| अगर बातचीत में कोई हल नहीं निकला तो हमारी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। इस दौरान पटवारियों व कानूनगो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की| ग्रेड पे के साथ-साथ हमारी मांग की है कि यमुनानगर में भी 92 पद पटवारियों के खाली हैं उन्हें भी जल्द से जल्द भरा जाए। ग्रेड पे में भी बढ़ोतरी की जाए। अब देखना होगा कि सरकार के साथ बातचीत में कोई हल निकलेगा क्या इसी तरीके से पटवारी का अनुभव धरने पर बैठे रहेंगे वही इन लोगों के धरने पर बैठने से जनता का काम काफी प्रभावित हो रहा है।